घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाते मेडिकल कर्मी
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गढ़ीवा में शुक्रवार को अलाव से उठी चिंगारी के कारण एक महिला की साड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैलने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर समय पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर गढ़ीवा निवासी निर्मला देवी पत्नी धूनर प्रसाद (45) ठंड से बचने के लिए घर के बाहर अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान साड़ी का एक सिरा चिंगारी की चपेट में आ गया। महिला को संभलने का मौका मिलता, तब तक आग फैल गई। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई।