फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: शराब पार्टी में भाला घोंपकर साथी की हत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी की तलाश

Fri, 10 Oct 2025 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बिजौली गांव में गुरुवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में हरिश्चंद्र गिहार ने अपने साथी मूलचंद्र की भाला घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में गुरुवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में भाला घोंप कर एक युवक की हत्या कर दी गई। पार्टी में गांव के ही मूलचंद्र और हरिशचंद्र गिहार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विज्ञापन

इसी बीच हरिश्चंद्र ने मूलचंद्र पर भाला से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर एएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस  रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें