फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: खेत में पानी लगाने गए किसान की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 03 Feb 2025 11:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: खेत में पानी लगाने गए किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी राम सिंह (40) किसान थे। किसान घर से रविवार रात करीब 9 बजे पानी लगाने खेत गया था। परिजनों ने करीब रात 12 बजे राम सिंह को फोन किया। फोन नहीं उठने पर परिजन तलाश करते नलकूप पहुंचे। नलकूप में राम सिंह का चारपाई पर शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष के मुताबिक गले में धारदार हथियार का निशान है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। हत्या के कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें