फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ट्रेलर की टक्कर से ऑटो सवार 15 स्कूली बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 28 Sep 2024 02:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो रिक्शा हादसे का शिकार हो गई। जिसमें करीब 15 बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो हादसे का शिकार हो गई। हसवा स्थित एमएफ मॉडर्न स्कूल के बच्चे ऑटो रिक्शा से दनियालपुर उर्फ कमालीपुर उल्टे साइड से जा रहे थे। जैसे ही अंबापुर ओवरब्रिज से नीचे की तरफ उतरे तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो चकनाचूर हो गया। ऑटो ट्रक में फंसकर लगभग 20 मीटर घिसटता गया। ड्राइवर और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस की मदद से सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। ऑटो में लगभग 15 बच्चे सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें