फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मंगेतर से दुष्कर्म के बाद शादी तोड़ने वाले को जेल

Sat, 28 Sep 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगेतर से दुष्कर्म के बाद शादी से मुकरने वाले युवक को पुलिस ने जेल भेजा है। मामला हथगाम पुलिस ने 25 जून को दर्ज किया था। करीब चार माह बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों निवासी सुनील कुमार पासवान की शादी तीन साल पहले तय हुई थी। बरीक्षा और गोदभराई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के बाद युवती के घर आने-जाने लगा। इसी दौरान युवती को शादी होने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।इसके बाद सुनील बहाने कर शादी की तारीख बढ़ाने लगा। करीब एक साल बाद शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि सुनील की मां राजरानी व पिता मौकूलाल अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
पुलिस ने युवती की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना, छेड़खानी, गाली गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना दौरान युवती के बयान पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें