संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर में कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
संदलपुर कस्बा निवासी गुफरान अली ने पुलिस को बताया 24 जनवरी को संदल शाह बाबा के मेले में मोहम्मद हासिम से कहासुनी हुई थी। उस समय हासिम ने देख लेने की धमकी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह 25 जनवरी को घर जा रहा था। रास्ते में हासिम ने अपने साथी रमजान, जसीम व मकसूद के साथ उसके ऊपर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर भाई सलमान व भांजा रेहान बचाने आया तो उनके साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष मंगलपुर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं
वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं
वैष्णवी मिश्रा। स्रोत-स्वयं