फास्टेस्ट चैलेंज हंट शो प्रतियोगिता में गेम और पुशअप में दिखाया दमखम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अमर उजाला एवं वोडाफोन की ओर से आयोजित फास्टेस्ट चैलेंज हंट शो प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ। प्रतियोगिता में काउंटिंग गेम, रॉकिंग, पुशअप व सिंगिंग प्रतियोगिताएं हुईं।
काउंटिंग गेम में शुभम कुमार, पुशअप में दिव्यांश सिंह, रॉकिंग में प्रफुल्ल द्विवेदी एवं सिंगिंग में आशुतोष गुप्ता ने बाजी मारी। सभी को वोडाफोन के एंकर शिवम व जय अग्निहोत्री ने उपहार देकर उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अपोलो कालेज के युवान हुसैन, एंकर शिवम एवं समन्वयक जय अग्निहोत्री मौजूद रहे। इन प्रतियोगिताओं का ग्रांड फिनाले लखनऊ में होगा, जिसमें विजेताओं को डेढ़ लाख कीमत के उपहार दिए जाएंगे। ग्रांड फिनाले में चयन के लिए प्रतिभागी 7253985620 नंबर पर वाट्सएप में अपने हुनर का एक मिनट का वीडियो भेज सकतेे हैं।