फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक पास वाले वाहनों को एक्टिव कराने होंगे फास्टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मासिक पास वाले वाहन स्वामियों को फास्टैग फिर से एक्टिव कराने होंगे। फास्टैग एक्टिव नहीं कराए तो टोल पर बिना रियायत वाला टैक्स खाते से कटेगा। हालांकि अभी फास्टैग एक्टिव कराने की कोई तिथि तय नहीं की गई है। लॉकडाउन के चलते सरकार ने टोल टैक्स लेने पर रोक लगा दी थी। इससे मासिक पास वाले वाहनों के फास्टैग निष्क्रिय हो गए थे। अब फिर टैक्स वसूलने की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते 24 मार्च को लॉकडाउन किया गया था। सिर्फ आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को ही निकलने की अनुमति थी। इससे टोल वसूली पर रोक लगा दी गई थी। बारा टोल पर 24 घंटे के लिए लेन खोल दी गई थी। इस व्यवस्था से मासिक पास वाले वाहनों के फास्टैग ऑटोमेटिक अपडेट नहीं हुए।
20 अप्रैल की रात से टोल वसूलने के निर्देश जारी हो गए। इसके बाद टोल पर वसूली शुरू हो गई। मासिक पास वाले वाहनों में फास्टैग लगे होने के बाद भी बैरियर ऑटोमेटिक नहीं खुले रहे हैं। खाते से बिना पास वाले वाहनों की तरह टैक्स कटेगा। मासिक पास के अनुसार रियायती दरों का लाभ लेने के लिए फास्टैग को एक्टिव करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। टोल प्लाजा के टोल फ्री नंबर पर काल करके या फिर एंड्रायड फोन से वाहन स्वामी खुद फास्टैग को एक्टिव कर सकते हैं। टोल मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि लोकल पास की सुविधा लेने वाले वाहनों की संख्या आठ हजार है। खाते में पर्याप्त बैलेंस रखने पर फास्टैग ऑटोमेटिक रिन्युवल होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें