इटावा में शनिवार देर रात हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अाग का गाेला बन गई। जबतक काेई कुछ समझ पाता कार धू धू कर जल उठी। कार में सवार लाेगाें ने किसी तरह भरतिया कोठी के पास कार से उतर कर अपनी जान बचाई।
इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के भरतिया कोठी गांव के पास शनिवार रात को हाईवे पर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। पहले ताे काेई कुछ समझ ही नहीं पाया पर जब अाग की लपटें तेज हुईं ताे कार के अंदर धुअां भरने लगा। तब तक अाग काफी प्रचंड रूप ले चुकी थी।
गांव वालाें ने जब हाईवे पर एक तेज रफ्तार अाग का गाेला देखा ताे दाैड़ कर माैके पर पहुंचे तब उन्होंने आग बुझाई। कार से आग की लपटें उठती देख उन्होंने अपनी कार रोकी और उससे उतर कर जान बचाई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई।
गाजियाबाद के मोहल्ला विजय नगर निवासी औसान सिंह अपने साथी विक्रम चौधरी के अलावा दिनेश तिवारी के साथ आईटेन कार से किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद यूपी-100 की टीम भी मौके पर पहुंची और उसने भी आग बुझाने में मदद की। औसान सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।