फर्रुखाबाद जिले में युवा महोत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शहरों से आई सुंदरियों ने रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा। कड़कड़ाती सर्दी में भी कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
गुरुवार को शहर के रेलवे रोड स्थित समिति के सभागार में 21वें क्राउन सेरेमनी का आयोजन हुआ। कैट वॉक के विभिन्न चरणों में युवक और युवतियों ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए रैंप पर जलवे दिखाए। मिस और मिस्टर मॉडल, मिस-मिस्टर फर्रुखाबाद, मिस यूपी आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने निर्णायकों के सवालों के जबाव दिए। देर शाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा।