फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज क्षेत्र के गांव बरा केशव निवासी रोहित कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ में ड्रग्स की तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज था। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चार सदस्य टीम ने सोमवार रात छापा मारा। आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को चंडीगढ़ ले जाया जा रहा है।