फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर तकीपुर निवासी राजीव उर्फ जग्गा (30) रात को बाइक से गांव अलावलपुर से घर आ रहा था। तभी गांव अलावलपुर से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।