फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवती की मौत, अगले महीने होनी थी शादी

Mon, 09 Mar 2026 12:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो व मौके पर पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर से लापता युवती का शव संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। युवती की अगले महीने शादी तय हो गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर निवासी संजीव श्रीवास्तव की पुत्री रेशमा (19) का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पुलिया के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। युवती तीन भाई बहनों सचिन, शिवम में सबसे छोटी थी। मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा दिनेश यादव, जीआरपी के दरोगा सुशील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें