फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पांचाल घाट पुल के पास अर्द्धबेहोशी हालत में मिला युवक, लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sat, 10 Oct 2026 09:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: राजेपुर थाना क्षेत्र के नहरैया गांव निवासी युवक कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट गंगापुल के पास शनिवार सुबह अर्द्धबेहोशी की हालत में मिला था। चौकी के सिपाही की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव में नहरैया निवासी कृष्ण पाल का पुत्र सतेन्द्र (19) कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट गंगापुल के पास शनिवार सुबह बेहोशी हालत में पड़ा मिला। चौकी के सिपाही डोरीलाल की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

कुछ देर इलाज चलने के बाद सत्येंद्र की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव  मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी है। परिवार के लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे, तो चीखपुकार मच गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। फिलहाल मौत के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें