फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत; आगरा में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिता ने थाने में दी सूचना

Thu, 26 Feb 2026 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मेरापुर के दहिलिया गांव निवासी युवक की पत्नी की आगरा में इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले मे थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम दहिलिया निवासी सीटू की पत्नी राधिका(25) की संदिग्ध परिस्थितियों में आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीटू की शादी जनपद औरैया के थाना फफूंद के ग्राम कंचन पुरवा निवासी सत्य प्रकाश की पुत्री राधिका से शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी।

विज्ञापन

राधिका के एक दो वर्ष का पुत्र सूर्यांश भी है। सीटू खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह राधिका के पिता और पति शव को गांव ले आए। राधिका के पिता सत्य प्रकाश ने थाने में पुत्री की मौत की सूचना दर्ज कराई। दरोगा अमित शुक्ला ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें