फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पत्नी का आरोप- मजदूरी कम देने के विवाद में राजमिस्त्री ने कर दी पति की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 May 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चार दिन पहले नासा नाला में उतराते मिले शव के मामले में मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पत्नी ने राजमिस्त्री समेत चार लोगों पर पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सात मई को महमदपुर गढ़िया नासा नाला में सोनपाल निवासी गांधी का शव उतराता मिला था। मृतक की पत्नी बबली देवी ने रविवार को तहरीर देकर कहा, पति सोनपाल एक राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करते थे। मिस्त्री से पति की 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय थी। काम करने के बाद मिस्त्री ने 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पति को मजदूरी दी।

विज्ञापन


इससे पति और मिस्त्री के बीच विवाद हुआ था। मिस्त्री ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पांच मई को पति घर से गेहूं पिसवाने की बात कहकर निकले थे और सात मई को शव नाले में मिला था। बबली देवी ने आरोप लगाया कि मिस्त्री ने तीन साथियों के साथ मिलकर पति के हाथ बांधकर नाले में डुबो दिया, जिससे उनके पति की मौत हुई। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें