आलू में झुलसा और सरसों में माहू रोग लगने की आशंका
किसानों को आशंका है कि यदि आसमान साफ न हुआ, तो आलू में झुलसा और सरसों में माहू रोग लगने से फसलें बर्बाद हो जाएंगी। हालांकि गेहूं की फसलों को संजीवनी मिल गई है। अगेती गेहूं की फसलें खेत में गिरने से कुछ नुकसान बताया जा रहा है।