फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सिद्धेश्वर महाकाल मंदिर पर गिरी बिजली, क्षतिग्रस्त शिखर से मलबा गिरा नीचे, जीर्णोद्धार की मांग

Wed, 28 Jan 2026 12:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से प्राचीन सिद्धेश्वर महाकाल मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से सिद्धेश्वर महाकाल मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से प्राचीन सिद्धेश्वर महाकाल मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर का ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त होकर मलबे के रूप में नीचे गिर गया। बुधवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।  ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर उनकी आस्था का अटूट केंद्र है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कहा कि महाकाल की कृपा रही कि घटना रात में हुई, वरना दिन के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी रहती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मंदिर की इस हालत को देख ग्रामीण भावुक और निराश हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसके जीर्णोद्धार की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि इस विरासत को बचाने के लिए सरकार जल्द उचित कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें