फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: अनियंत्रित बाइक पुलिया से नीचे गिरी, तीन लोग बाढ़ के पानी में बहे, पति-पत्नी के शव मिले

Wed, 28 Sep 2022 10:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में बेकाबू बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी। बाइक सवार तीन लोग बाढ़ के पानी में बह गए। गोताखोरों ने पति-पत्नी के शव बरामद कर लिए हैं। एक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
लक्ष्मी व सारदेव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोग बाढ़ के पानी में बह गए। बाइक सवार पति-पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं उनके पड़ोसी मौसा को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन


शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी सारदेव (25) की पत्नी लक्ष्मी (23) के पेट में मंगलवार को दर्द होने लगा था। इस पर पति सारदेव पड़ोस में रहने वाले मौसा राम लड़ेते (45) के साथ बाइक से लक्ष्मी को लेकर पड़ोसी गांव खरेटा गया था। तीनों मंगलवार रात करीब दो बजे वापस आ रहे थे।

रास्ते में बहता की पुलिया से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाढ़ के पानी में जा गिरी। चीख-पुकार सुन लोग मौके पर पहुंचे पर कोई नजर नहीं आया। सुबह लोगों ने पुलिया में बाइक फंसी देखी। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


लक्ष्मी का शव पुलिया से करीब 10 मीटर दूर मिल गया है। बाइक सवार बाकी दो लोगों की तलाश में जुटे गोताखोरों को कुछ देर बाद सारदेव का शव पुलिया से करीब 30 मीटर दूर मिला। गोताखोर उनके मौसा की तलाश कर रहे हैं। पति और पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें