फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बाइकों की भिड़ंत के बाद डंपर चढ़ने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 27 Feb 2023 10:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना में बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइकें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में कस्बा के निकटवर्ती गांव नगला दाऊद स्थित नवीन मंडी समिति के सामने सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे भाइयों पर फतेहगढ़ की ओर से आ रहा डंपर चढ़ गया। इससे शेखपुर निवासी सगे भाई निखिल कुशवाह (21) व नितीश कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि दूसरा बाइक चालक पेरी निवासी नितिन कुमार (20) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व शवों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से नितिन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने निखिल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें