फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला पेट्रोल पंप कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। घर के कमरे में पेट्रोल पंप कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। छत पर खेल रहे बच्चों ने शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रानूखेड़ा निवासी राजीव कुमार राजपूत (42) एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। उसकी पत्नी अनीता बच्चों के साथ मायके में है। रविवार को वह घर पर अकेला थे। दोपहर करीब दो बजे उसका भतीजा राजीव के घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। भतीजे ने घर की छत से देखा तो राजीव का शव कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटक रहा था।
इस पर उसने परिजनों को सूचना दी। दरोगा नागेंद्र सिंह व उमाकांत अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस राजीव के भाई के मकान की छत से कमरे में घुसी। शव को उतारने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीव की पत्नी अनीता, पुत्र कृष्ण व कनिष्क के साथ कासगंज के सलेमपुर लाला स्थित मायके गई है। उन्हें घटना की जानकारी फोन पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें