फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: स्कूल के बाहर फटा सुतली बम, छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Tue, 15 Apr 2025 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में स्कूल के बाहर छात्र के हाथ में सुतली बम फट गया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाता घायल छात्र अंशू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुतली बम लेकर विद्यालय पहुंचे छात्र की नादानी भारी पड़ गई। स्कूल के बाहर दोस्त के हाथ से दूसरे छात्र ने बम ले लिया। इसी दौरान उसमें आग लगा दी। वह फेंक पाता कि बम उसके हाथ में ही फट गया। इससे छात्र के हाथ की चार उंगलियां उड़ गईं। घायल छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जहानगंज थाने के गांव जाजपुर निवासी मुकेश यादव का पुत्र अंशू (11) गांव में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। वह सुबह स्कूल गया था। दोपहर में गांव का ही एक दोस्त स्कूल में सुतली बम लेकर पहुंचा। दोनों स्कूल से बाहर निकल आए। अंशू बम हाथ में पकड़े था, उसी समय दूसरे छात्र ने माचिस से आग लगा दी। वह फेंक पाता कि हाथ में ही धमाका हो गया। इससे अंशू के हाथ की चार उंगलियाें के चीथड़़े उड़ गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। हाथ में सिर्फ अंगूठा ही बचा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें