फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: डिवाइडर से टकराकर ट्रक रामगंगा पुल से लटका, हाईवे पर लगा जाम

Mon, 01 Dec 2025 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रामगंगा पुल से लटका ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा बरेली हाईवे पर ललितपुर से बरेली मक्का लेकर जा रहा ट्रक सोमवार सुबह रामगंगा पुल पर बोल्डर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ पुल के बाहर लटक गया। जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन


इटावा-बरेली हाईवे रामगंगा पुल के ऊपर डिवाइडर से टकराता हुआ ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर लगभग 3 फीट पुल के नीचे लटक गया। इससे चालक घायल हो गया। पुल के ऊपर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर अल्लाहगंज तथा थाना राजेपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों तरफ से वाहनों को रोक कर वनवे ट्रैफिक के माध्यम से वाहनों को निकाला जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि रामगंगा पुल पर रखे डिवाइडर से टकराकर ट्रक रामगंगा में लटक गया है। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें