Farrukhabad News: कायमगंज के अलीगंज मार्ग पर चोरों ने किराना दुकान से नकदी व सामान चोरी किया और ज्वेलर्स दुकान में चोरी का प्रयास किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर नहर के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने पहले एक किराना दुकान का शटर उचकाकर 10 से 15 हजार रुपये नकद सहित सामान चोरी कर लिया। इसके बाद पास स्थित ज्वेलर्स की दुकान में घुसने का प्रयास किया, लेकिन शीशे का गेट तोड़ते समय आवाज होने पर चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
किराना दुकान शिवरई बरियार निवासी पवन यादव की बताई जा रही है, जबकि ज्वेलर्स की दुकान मोहल्ला बजरिया निवासी दीपक वर्मा की है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें चोर दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।