फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: खड्ड में मिला नल मिस्त्री का शव, सड़क पर पड़ी मिली बाइक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 31 Dec 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: एटा निवासी नल मिस्त्री मुनेश राजपूत का शव बुधवार सुबह कायमगंज के पास एक खड्ड में मिला, जो मंगलवार से लापता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का सही कारण स्पष्ट करने की बात कही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर जागीर के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे खड्ड में एक युवक का शव मिला है। शव से कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन

शव की शिनाख्त एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी मुनेश राजपूत (35) के रूप में की। युवक हैंडपंप मिस्त्री का काम करता था और मंगलवार सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें