फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई निवासी 16 वर्षीय अटल कस्बा से वापस घर जा रहा था। ढाई घाट रोड पर ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसको सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।