फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: दुष्कर्म का आरोप लगा किशोरी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sat, 07 Mar 2026 09:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कंपिल क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शनिवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया। वहां किशोरी ने आरोप लगाया कि छह दिन पूर्व पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसके साथ खेत में दुष्कर्म किया। उसने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र क़े एक गांव निवासी किशोरी के जहरीला पदार्थ खाने पर परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां बदहवास हालत में किशोरी ने बताया कि एक मार्च को वह खेत पर शौच करने गई थी। वहां पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह थाने में शिकायत करने गई, वहां पुलिस ने सुनवाई नहीं की और अभद्रता कर भगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। किशोरी का सीएचसी में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया दोनों पक्षों में मारपीट का मामला है। इसमें दोनों ओर से शांतिभंग में चालान भी किया गया। दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया। एक मार्च को दुष्कर्म की घटना की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी गई। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो पक्षों में दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। दबाव बनाने को किशोरी आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें