फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्या-लूट में राजस्थान जेल में बंद दोस्तों को छुड़ाने के लिए करनी थी डकैती, पुलिस से मुठभेड़

Fri, 02 Aug 2019 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद में अंतरराज्यीय कच्छा बनियान (छैमार) गिरोह से फर्रुखाबाद की स्वाट टीम की शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ हाे गई। जिसके बाद टीम ने गिरोह के पांच बदमाशाें को गिरफ्तार किया है। इनमे से दो कन्नौज के इंदरगढ़ के निवासी हैं। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में आमिर उर्फ जामिर पुत्र पप्पू उर्फ कलीम निवासी सिटपुरा थाना कासगंज समेत दो मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सलामन पुत्र जाकिर निवासी सिरौली थाना सिरौली जनपद बरेली, नासिर पुत्र निजामुद्दीन निवासी फकीरपुर्वा थाना इंदरगढ़ कन्नौज, नवीहसन पुत्र नासिर और वासिद पुत्र हामिद निवासी उसैत थाना उसैद जनपद बंदायु शामिल हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के दो साथी भागने में सफल रहे हैं। जिनके नाम शाहीन पुत्र विकास निवासी सिरौली जनपद बरेली और मोबीन पुत्र आलमदीन निवासी सैदपुर थाना बिसौली जनपद बंदायु हैं। बदमाश आमिर और सलमान पर 22-22 मुकदमें कन्नौज, फर्रुखाबाद, राजस्थान के जनपद भरतपुर, मथुरा, एटा, मैनपुरी में दर्ज हैं। कन्नौज के नासिर और नवीहसन पर छह-छह मुकदमें दर्ज हैं।

आमिर और सलमान पर मथुरा के हाईवे थाने से से डकैती हत्या के मामले में इनाम घोषित है। ये सभी राजस्थान के भी ईनामी बदमाश हैं। इन दोनों ने राजस्थान में करीब 14 लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दिया है। आमिर और सलमान ने पुलिस को बताया है कि राजस्थान में पकड़े गए बदमाशों को छुड़ाने के लिए पैसों की व्यवस्था के लिए डकैती की योजना बनाने में लगे थे बदमाश।

वारदात के बाद कन्नौज में ठिकाना बनाने की योजना थी। 2016 में सलमान और आमिर कन्नौज से जेल भेजे गए थे और 15 घटनाओं का खुलासा हुआ था जिसमे 5 हत्या सहित डकैती शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व टीम के सदस्य। 2016 में सलमान और आमिर कन्नौज से जेल भेजे गए थे और 15 घटनाओं का खुलासा हुआ था जिसमे 5 हत्या सहित डकैती शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें