डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एटा जिले के अलीगंज थाने के गांव सादनपुर निवासी नरवीर के पुत्र आशीष (21) को सोमवार आधी रात को गोली लग गईं। उसकी मां अनीता, चाचा मुलायम सिंह पुलिस को बिना सूचना दिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव मार्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है।