कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के अंतर्गत समाज कार्य विभाग में बीए (ऑनर्स) समाजशास्त्र और एमए समाजशास्त्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए (ऑनर्स) समाजशास्त्र तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है जिसमें प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
वहीं एमए समाजशास्त्र दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम है जिसमें किसी भी संकाय से स्नातक छात्र आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीमित सीटों वाले इन पाठ्यक्रमों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। मिशन एडमिशन के तहत विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों में प्रवेश प्रक्रिया को गति दे रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ सकें।