फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: तत्कालीन एसओ पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप, पीड़ित ने कोर्ट में दायर की याचिका

Tue, 27 Jun 2023 05:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में तत्कालीन एसओ पर ग्रामीण ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। थाना व एसपी के स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में तत्कालीन जहानगंज एसओ ने ग्रामीण पर कार से दुर्घटना करने का आरोप लगाकर थाने में बंद कर पीटा और गाली-गलौज कर अपमानित किया। 20 हजार रुपये रिश्वत लेकर ग्रामीण को छोड़ा। थाना व एसपी के स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत में याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने इस मामले में थाने से आख्या मांगी है।

विज्ञापन


जहानगंज क्षेत्र के गांव सरफाबाद के मजरा गुलरिया निवासी फखरुद्दीन ने सीजेएम कोर्ट में तत्कालीन जहानगंज एसओ बलराज भाटी (वर्तमान शमसाबाद एसओ), सिपाही अमरदीप व एक अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें बताया कि 11 मई को जनपद कन्नौज थाना व कस्बा सौरिख निवासी दोस्त के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर कार से गांव वापस आ रहा था। जरारी चौराहे पर सिपाही अमरदीप ने कार रोकी और दुर्घटना करने का आरोप लगाकर गालीगलौज किया।

बलराज भाटी ने भी गाली देकर झूठे मुकदमे में बंद करने की धमकी दी और पकड़कर थाने ले आए। थाने में उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर परिजन थाने में पहुंचे। वहां 20 हजार रुपये की एसओ बलराज भाटी ने रिश्वत ली और उसके बाद छोड़ा। इस मामले में थाने व एसपी के पास प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें