कन्नौज के थाना व कस्बा छिबरामऊ के बिरतिया मोहल्ला निवासी साजिद की सास मुन्नी का निधन हो गया था। रविवार को उनका चालीसवां एटा जिले के नयागांव थाने के सराय अगहत में था। साजिद की पत्नी मोना (35) चार दिन पहले मायके आई थीं। वह शाम को कूलर के पास बैठी थीं।
अचानक हाथ छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गई गईं। बचाने पहुंचा उसका भाई शाकिर भी चिपक गया। चीख-पुकार के बाद दोनों को छुड़ाया गया। मोना की हालत गंभीर होने पर रात में परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. रिषिकांत वर्मा ने मोना को मृत घोषित कर दिया। उसके तीन बेटे तैयब, फैजान व मन्नू हैं। परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो गए। परिजन शव लेकर घर चले गए।