फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता की दो मुकदमों में सीजेएम कोर्ट में कराई गई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता की दो मुकदमों में सीजेएम कोर्ट में पेशी कराई गई। जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वादी आढ़ती व उसकी पत्नी ने गवाही दी। जिरह के लिए कोर्ट ने 27 जुलाई की तिथि नियत की है। गवाह व बसपा नेता की सुरक्षा को लेकर कचहरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ मोहल्ला बस्तीराम निवासी आढ़ती राजेश सिंह चौहान ने 16 सितंबर 2021 को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी रक्षपाल यादव ने बसपा नेता के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 14 सितंबर को कोर्ट में तारीख करने आया था। उसी दौरान कोर्ट परिसर में जान से मारने की धमकी दी थी। इस मुकदमे में भी विवेचक ने चार्जशीट दाखिल की थी। बसपा नेता जनपद फिरोजाबाद की जेल में बंद है। दोनों मुकदमे में गवाही के लिए वादी को तलब किया गया था। पुलिस गवाह आढ़ती व उसकी पत्नी राधारानी को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में लाई। बसपा नेता भी कोर्ट में सुरक्षा में लाए गए। आढ़ती व उसकी पत्नी ने मुकदमे में गवाही दी। बचाव पक्ष के वकीलों की जिरह के लिए कोर्ट में 27 जुलाई की तिथि नियत की है। दूसरे मुकदमे में गवाह रक्षपाल नहीं आए। बसपा नेता की पेशी व गवाहों की गवाही को लेकर कोतवाल सचिन सिंह की अगुवाई में पुलिस व पीएसी चप्पे चप्पे पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें