फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सत्यवती पब्लिक स्कूल से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद बच्चे बस से घर वापस जा रहे थे। तभी ब्लॉक के गांव गजियापुर में बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसमें दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में लगभग 35 बच्चे सवार थे। ग्रामीणों की सहायता से बच्चों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को ग्रामीणों ने घर पहुंचा दिया।