फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेल्फी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
शिक्षकों के साथ मौजूद ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेल्फी प्रतियोगिता के विजेता छह बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कार पाने के बाद बच्चे खुशी से फूले नहीं समाए। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान पाने वाले सभी बच्चे 26 जनवरी की परेड में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

छावनी परिषद के प्राथमिक विद्यालय नौगवां कैंट के विद्यार्थियों ने नेताजी सुुुुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्षा मंत्रालय की ओर से कराई गई ऑनलाइन सेल्फी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें बच्चों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का प्रतिरूप धारण किया था। छह बच्चों को विजेता घोषित किया गया।
इसकी जानकारी मंत्रालय की ओर से मिलने पर विजेता बच्चों के अभिभावकों व अध्यापकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सूचना छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) सुधीर कुमार को दी गई। इस पर उन्होंने रक्षा मंत्रालय में बात कर बच्चों को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ दिल्ली भेज दिया।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि कक्षा तीन के छात्र सूर्यांश, कक्षा चार की पारुल, सौम्या, उन्नति, निद्रा और कक्षा पांच के साहिल का चयन हुआ है। विजेता बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास पर भेंट कर संवाद किया। इस दौरान सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
बताया कि बच्चों के साथ गए अभिभावक व शिक्षक गणतंत्र दिवस की परेड में भी मौजूद रहेंगे। कहा कि छावनी क्षेत्र में समाज के कमजोर व गरीब वर्ग से आने वाले बच्चों की इस विशिष्ट उपलब्धि से फतेहगढ़ कैंट का नाम पूरे देश में रोशन हुुआ है। छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सीएस अग्रवाल व बोर्ड की सदस्य सोनी कनौजिया ने बच्चों व शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें