फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी गोली लगने से घायल, आरोपी पर गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 30 मुकदमे

Mon, 14 Nov 2022 11:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना पुलिस रात करीब 12:30 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया इस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन


इसमें पैर में गोली लगने से मैनपुरी जनपद के भोगांव निवासी 25 हजार का इनामी शिवा गिहार उर्फ कचरा घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। शिवा फर्रुखाबाद कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। उस पर लूट, डकैती जैसी गंभीर धाराओं में 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें