फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मनमाने तरीके से टेंडर करने का मामला, दोषी एसई और लिपिक निलंबित; 30 लाख के खेल की खुली पोल

Thu, 12 Feb 2026 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए शासन ने फर्रुखाबाद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार और लिपिक रविंद्र को 30 लाख के टेंडर घोटाले में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का ज्ञापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में दो की जगह एक लाइन का टेंडर डाल किया 30 लाख का खेल शीर्षक से खबर को अमर उजाला ने 31 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया था। इस खबर संज्ञान लेते हुए डीएम ने मामले की जांच सीडीओ को सौंप दी थी। सीडीओ ने मामले की जांच की, तो इसमें बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार व उनके लिपिक रविंद्र कुमार को दोषी पाया गया था। सीडीओ की जांच आख्या डीएम ने शासन को भेज दी थी। इसके बाद विद्युत वितरण निगम के निदेशक नितीश कुमार ने अधीक्षण अभियंता अजय कुमार व लिपिक रविंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें