फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: दुष्कर्म पीड़िता ने एसओ पर लगाया आरोपियों से रुपये लेने का आरोप, एसपी ने दिए जांच का आदेश

Sun, 20 Dec 2020 09:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फर्रूखाबाद में दुष्कर्म पीड़िता ने एसओ मऊदरवाजा पर आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए ढाई लाख रुपये लेने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी को जांच करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 20 जुुलाई की रात नौ बजे अपने घर में सो रही थी। इस दौरान गांव के ही दो सगे भाई अजय व रंजीत घर में घुस गए। इन लोगों ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
 
विज्ञापन

जाते समय दोनों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच दरोगा सोमवीर सिंह कर रहे हैं। विवेचक ने कोर्ट में महिला के बयान करवा दिए।

मुकदमा दर्ज हुए चार माह बीतने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों से एसओ मऊदरवाजा ने ढाई लाख रुपये लिए है।

महिला के प्रार्थना पत्र पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी राजवीर सिंह को दी है। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। मुकदमे के सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें