Farrukhabad News: कायमगंज में गैस एजेंसियों पर भीड़ तो घटी है, लेकिन सर्वर डाउन रहने से ऑनलाइन बुकिंग का संकट बरकरार है। दिनभर विफल रहने के बाद उपभोक्ता रात के समय बुकिंग कर पा रहे हैं।
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर पिछले कुछ दिनों से लग रही लंबी लाइनें अब कुछ कम हो गई हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। दिन के समय गैस बुकिंग का सर्वर बार-बार डाउन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकांश उपभोक्ता रात के समय ही बुकिंग कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में कई बार प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पाती। ऐसे में उन्हें देर रात तक इंतजार करना पड़ता है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सर्वर ठीक होते ही बुकिंग और गैस वितरण की व्यवस्था सामान्य हो जाएगी