फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाया फंदा, अस्पताल ले जाते समय मौत, जेल प्रशासन की चुप्पी से उठे सवाल

Fri, 13 Feb 2026 04:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शुक्रवार दोपहर कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल अस्पताल से लोहिया अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में जेल अधीक्षक द्वारा चुप्पी साधने से घटना की आधिकारिक पुष्टि और कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कैदी प्रभात उर्फ प्रभाकर फंदा लगाकर लटक गया। उसे फंदे से उतारकर जेल के अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सेंट्रल जेल अधीक्षक आशीष तिवारी से इस संदर्भ में जानकारी करने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे कैदी के संदर्भ में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें