फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर में पासिंग आउट परेड संपन्न, ब्रिगेडियर ने दी संत सिपाही बनने की नसीहत

Wed, 03 Dec 2025 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर की पासिंग आउट परेड बुधवार को गरिमामय ढंग से संपन्न हुई। इसमें ब्रिगेडियर मनीष जैन ने अग्निवीरों को दुश्मन पर भारी पड़ने और सच्चा संत सिपाही बनने की नसीहत दी।
विज्ञापन
सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर में आकर्षक पासिंग आउट परेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कड़े अनुशासन और प्रशिक्षण का प्रतीक पासिंग आउट परेड बुधवार को आकर्षक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर की इस परेड का शुभारंभ ग्राउंड पर दस्तों के प्रवेश के साथ हुआ। सबसे पहले बैंड मास्टर ने परेड की अनुमति ली। बैंड की मधुर धुनों पर दाहिने-बाएं पांव मिलाते दस्तों की सजी हुई कदमताल ने सभी का ध्यान खींचा।

विज्ञापन

रिक्रूट्स ने दाएं-बाएं देख व सलामी जैसे ड्रिल मूवमेंट इतने सटीक अंदाज में किए कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद पासिंग आउट होने वाले रिक्रूट्स ने आकर्षक मार्चपास्ट कर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। बैंड के निर्देशन में धीमी से तेज गति में बदले सुर और कदमताल का तालमेल परेड की खूबसूरती बढ़ाता रहा।

युद्ध में दुश्मन पर भारी पड़ने की नसीहत
निशान टोली के मैदान में प्रवेश करते ही माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। उनके द्वारा किए गए मूवमेंट और ड्रिल प्रदर्शन की सटीकता ने आयोजन की गरिमा बढ़ा दी। इसके बाद देशसेवा की शपथ लेने वाले रिक्रूट्स ने एक स्वर में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया। सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन ने अग्नि वीरों को संबोधित करते हुए युद्ध में दुश्मन पर भारी पड़ने की नसीहत दी।

विज्ञापन



सैन्य सेवा में आगे बढ़ने को तैयार दिखे

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो उन्होंने सीखा है वह युद्ध भूमि में उनके बहुत काम आएगा। जवानों को सच्चा संत सिपाही बनने की नसीहत देते हुए मोबाइल से दूरी बनाने तथा सुविधा और जरूरत के बीच अंतर समझने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में परेड की विदाई धुन गूंजी, जिसके साथ पासिंग आउट होते रिक्रूट्स नई जिम्मेदारियों के साथ सैन्य सेवा में आगे बढ़ने को तैयार दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें