युद्ध में दुश्मन पर भारी पड़ने की नसीहत
निशान टोली के मैदान में प्रवेश करते ही माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। उनके द्वारा किए गए मूवमेंट और ड्रिल प्रदर्शन की सटीकता ने आयोजन की गरिमा बढ़ा दी। इसके बाद देशसेवा की शपथ लेने वाले रिक्रूट्स ने एक स्वर में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया। सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन ने अग्नि वीरों को संबोधित करते हुए युद्ध में दुश्मन पर भारी पड़ने की नसीहत दी।
सैन्य सेवा में आगे बढ़ने को तैयार दिखे
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो उन्होंने सीखा है वह युद्ध भूमि में उनके बहुत काम आएगा। जवानों को सच्चा संत सिपाही बनने की नसीहत देते हुए मोबाइल से दूरी बनाने तथा सुविधा और जरूरत के बीच अंतर समझने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में परेड की विदाई धुन गूंजी, जिसके साथ पासिंग आउट होते रिक्रूट्स नई जिम्मेदारियों के साथ सैन्य सेवा में आगे बढ़ने को तैयार दिखे।