फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: कालिंदी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप; डॉग स्क्वाड और आरपीएफ ने दो बार खंगाली ट्रेन

Sun, 18 Jan 2026 04:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कालिंदी एक्सप्रेस में बम होने की फर्जी सूचना पर फर्रुखाबाद स्टेशन पर डॉग स्क्वाड और पुलिस ने दो बार सघन चेकिंग की। कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस में बम की दहशत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने बम होने की सूचना दे दी। इसके बाद गाड़ी को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर दो बार चेक किया गया। गाड़ी में किसी तरह का कोई बम नहीं मिला। इसके बाद गाड़ी को कानपुर की ओर रवाना किया गया। जांच के दौरान सीओ सिटी के साथ डॉग स्क्वायड, आरपीएफ और जीआरपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें