फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार या जिद?: ‘हटो, पैर छोड़ो सब देख रहे’, बाजार में युवती के पैरों में गिरा युवक, सरेराह करता रहा मिन्नतें

Sat, 02 May 2026 04:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: नितगंजा बाजार में एक युवक ने बीच सड़क युवती के पैर पकड़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक करीब 20-30 मिनट तक सड़क पर लेटा रहा, जबकि युवती उसे पहचानने से इनकार करती रही।
विज्ञापन
युवती के पैरों पर पड़ा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नितगंजा दक्षिण मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। जब कोई व्यक्ति किसी से सच्चा प्यार करता है, तो वह अपनी इज्जत और अपने आप को भूल जाता है।

विज्ञापन

हेलमेट लगाए एक युवक अचानक एक युवती के पैरों में गिर पड़ा। उसने दोनों पैर पकड़ लिए और सड़क पर ही लेट गया। नजारा देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोग रुक-रुक कर इस पूरे घटनाक्रम को देखकर समझाते रहे, लेकिन युवक पर कोई असर ही नहीं पड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्ट नहीं करता।

युवती बार-बार कहती रही
हटो…पैर छोड़ो…सब देख रहे हैं…इसके बावजूद युवक करीब 20-30 मिनट तक वहीं पड़ा रहा। जब युवती से युवक के बारे में लोग पूछ रहे थे, तो उसने उसे पहचानने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने किसी तरह युवक के हाथों से पैर छुड़वाकर अलग किया।
विज्ञापन

http://



यह प्यार था या जिद

ऐसा नहीं कि युवक नशे की हालत में हो। वह पूरी तरह होश में दिखा। वह अपनी बाइक लेकर बिना कुछ कहे वहां से चला गया। अब समझ नहीं आ रहा कि यह प्यार था, जिद अथवा कोई और वजह लेकिन युवक के कार्य से साफ हो गया कि किसी को चाहता हो, तो वह कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें