फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज कस्बा के रामलीला मैदान के पास आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में रजीपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक दीपक गहरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रियों ने घायल मेडिकल स्टोर संचालक को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे बाइक चालक फौजी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।