फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: घर में अचानक लगी आग, बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सामान जल कर राख, एक झुलसा

Wed, 08 Feb 2023 04:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी गोविंद सिंह के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सामान जल कर राख हो गया। सामान को निकालते समय गोविंद आग की लपटों से झुलस गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया गया। जिला मुख्यालय से दूरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें