Farrukhabad News: फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में बंद बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मंगलवार को सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बरेली सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। मौलाना पिछले एक महीने से कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि कोर्ट चाहेगा तो जेल में रहते हुए भी ट्रायल शुरू हो सकता है।
फर्रुखाबाद जिले के सेंट्रल जेल में बंद बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। सुरक्षा कारणों से उन्हें बरेली सीजेएम में पेश करने के लिए ले नहीं जाया गया। बरेली में 26 सितंबर को बड़ा बवाल हुआ था। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर चंद दिनों में ही मामला काबू में कर लिया। इसके बाद बवाल में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई। इसी क्रम मौलाना तौकीर रजा को मुख्य आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। इसके बाद कोर्ट ने माैलाना को फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल भेज दिया। एक महीने से वह सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा में बंद है। जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को तौकीर रजा की बरेली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेशी होनी थी। कोर्ट ने पेशी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कोर्ट चाहेगा तो जेल में रहते हुए ट्रायल भी शुरू हो सकता है।