Farrukhabad News: फतेहगढ़ में बरेली-इटावा हाईवे स्थित मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली के बरेली इटावा हाईवे पर एआरटीओ दफ्तर के पास स्थित मारुति कार के शोरूम के पीछे सर्विस सेंटर है। बुधवार सर्विस सेंटर में खड़ी पुरानी कारों में दोपहर डेढ़ बजे आग लग गई। तेज लपटे देख कर्मियों में दहशत फाइल गईं।
विज्ञापन
शोरूम की बिजली काट दी गईं। पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 25 मिनट बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग में प्रथम तल पर खड़ी पुरानी कारों में नुकसान हुआ हैं। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।