फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला, पति फरार, परिवार के लोग हिरासत में

Sat, 07 Mar 2026 06:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवार के लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
महिला की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है। ससुर ने मकान बनवाने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी शिवानी (22) का किसी बात पर शनिवार सुबह पति विजय कोरी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विजय ने कुल्हाड़ी से शिवानी पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानी का मायका गांव घसिया चिलौली में है। उसके पिता चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि दामाद मकान बनवाने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर दो माह पहले भी उसने उनकी बेटी को जलाकर मारने का प्रयास किया था। इससे उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए थे। गांव में चर्चा यह भी थी कि प्रेशर कुकर फटने से वह झुलस गई थी।

पिता के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को ही विजय शिवानी को मायके से अपने साथ ले गया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसने उस पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में परिवार के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शिवानी अपने पीछे एक वर्षीय बेटी काव्या को छोड़ गई है। उसके चार भाई गोविंद, शिवा, रजत और एक बहन अंशिका हैं। घटना के बाद घर में सन्नाटा पसरा रहा। आंगन में खून के धब्बे दिखाई दिए, जिन्हें बाद में साफ किए जाने की चर्चा रही। इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें