फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Lok Sabha Result: धांधली का आरोप लगा सपा समर्थकों का हंगामा, पथराव... पुलिस ने टियर गन से किए फायर

Tue, 04 Jun 2024 08:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

farrukhabad lok sabha result 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने धांधली का आरोप लगा डीएम की चुनाव आयोग से शिकायत की। पार्टी के एक्स एकाउंट से भी पोस्ट डाली गई। वहीं सपाइयों ने शाम करीब छह बजे पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले भी चलाए। सपाइयों को दूर-दूर खेतों तक दौड़ा दिया गया। सातनपुर मंडी के पास उस समय विवाद शुरू हो गया, जब मंगलवार शाम को अंतिम चक्र की मतगणना का परिणाम सामने आ गया।
विज्ञापन


उसमें भाजपा प्रत्याशी की जीत होती देख सपाइयों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सातनपुर पेट्रोल पंप के पास लगे बैरियर को पार करके मंडी की तरफ कूच करने लगे। सपा प्रत्याशी की पत्नी प्रियंका शाक्य समर्थकों के साथ धरने पर बैठक गईं। पुलिस ने जब सपाइयों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

इस पर पहुंची भारी पुलिस बल ने लाठियां फटकार कर दूर तक भगाने का प्रयास किया। सपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस बल ने सख्ती दिखाकर बवाल करने वालों को दूर-दूर खेतों और बस्ती के अंदर तक दौड़ा दिया। देर शाम तक मौके पर तनाव बना हुआ है। मंडी के अंदर भी सपा नेता धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


धांधली का आरोप लगाकर सपा मुखिया ने डीएम की चुनाव आयोग से की शिकायत
लोकसभा चुनाव की सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद हार की भनक लगते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सक्रिय हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर धांधली का आरोप लगाकर चुनाव आयोग से जिलाधिकारी की शिकायत की। पार्टी ने एक्स पर संज्ञान लेकर उनके प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने की मांग की।

मतगणना का अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 2408 वोटों से बढ़त की सूचना मिलने के बाद जीत की अफवाह शुरू हो गई। इसको लेकर मतगणना स्थल पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सपा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य की पत्नी के नेतृत्व में मतगणना एजेंट धरने पर बैठ गईं। जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई, तो वह तुरत एक्स पर सक्रिय हुए। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखा कि फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन सपा के जीतते हुए प्रत्याशी को हराने में लगा है। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर सही परिणाम घोषित करे। इसके कुछ देर बाद दूसरा पोस्ट किया।

उसमें लिखा कि सभी कार्यकर्ता मौके पर ही डटे रहें। जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही हटें। इसके अलावा पार्टी ने भी एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग और डीएम को टैग करते हुए लिखा कि फर्रुखाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। डीएम द्वारा उनके जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, जीत का प्रमाण पत्र तुरंत मिले। लोकतंत्र की हत्या न करे प्रशासन। अगले पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें